आरोग्यक्रिडागुन्हाजीवनशैलीदेशमनोरंजनराज्यविज्ञानविदेशव्यवसायशिक्षणश्रद्धा

भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने तिरुपति पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं। फिल्मों के साथ-साथ उनकी बोल्ड फोटोज भी खूब वायरल होती हैं लेकिन उनका एक दूसरा अवतार भी है। उनका ये अवतार आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में देखने को मिला। वो नंगे पांव और सादगी में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचीं। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में जान्हवी कपूर मंदिर से बाहर निकलती, अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनके आसपास एकदम टाइट सिक्योरिटी है। इस दौरान कई फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन वो रुकी नहीं।
शोबिज की दुनिया में जान्हवी कपूर जितनी बोल्ड नजर आती हैं, मंदिर में वो उतनी ही सादगी से पहुंचीं। उन्होंने ट्रेडिशनल स्टाइल में पर्पल कलर का घाघरा-चोली पहना। नो मेकअप लुक में वो और भी खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने मंदिर के बाहर निकलकर मत्था टेका और फिर रवाना हो गईं।
जान्हवी की कपकमिंग मूवीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को कई फिल्मों में देखा जाएगा। उनके पास ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ है। वो ‘उलझ’ में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का नाम है ‘देवरा’। इसमें जान्हवी कपूर के अलावा जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »