आरोग्यक्रिडागुन्हाजीवनशैलीदेशमनोरंजनराज्यविज्ञानविदेशव्यवसायशिक्षणश्रद्धा

अनुराग ठाकुर ने बताया, केंद्रीय कैबिनेट ने इसरो के वैज्ञानिकों को किया सलाम

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर चंद्रयान-3 मिशन के लिए काम करने वाले इसरो वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट चंद्रयान और इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम करती है।
बता दें कि इसरो द्वारा बनाए गए कीर्तिमान को हमेशा याद रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का एलान किया था। अब मोदी कैबिनेट ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट चंद्रयान-3 मिशन के लिए काम करने वाले इसरो वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता की सराहना करती है। यह वैश्विक मंच पर हमारी ताकत का प्रतीक है। यह (कैबिनेट) 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने के कदम का भी स्वागत करती है। बता दें कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »